कड़ाके की ठंड में खाकी बनी फरिश्ता
*कड़ाके की ठंड में खाकी बनी फरिश्ता—घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बांटे कंबल, जरूरतमंदों के चेहरों पर लौटी मुस्कान*
घघसरा नगर पंचायत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जहां आम जनजीवन ठिठुरने को मजबूर है, वहीं नगर पंचायत घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कर सराहनीय पहल की।
चौकी प्रभारी द्वारा, अपने पुलिस मयफोर्स फ़ोर्स के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल मिलते ही बुजुर्गों और गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। लोगों ने इस मानवीय पहल के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया और कहा कि ऐसी संवेदनशीलता समाज में भरोसा और अपनापन बढ़ाती है।
इस दौरान चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि “पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। ठंड के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।”
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे ‘खाकी का मानवीय चेहरा’ बताया। क्षेत्र में इस कदम से सकारात्मक संदेश गया है कि पुलिस सिर्फ सख्ती ही नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सेवा भाव का भी प्रतीक है।
कंबल वितरण के इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासन मानवीय सोच के साथ आगे बढ़ता है, तो समाज में भरोसा और सम्मान स्वतः ही कायम हो जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
