अम्बेडकर जयंती पर झंडा विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव तोड़फोड़
अम्बेडकर जयंती पर झंडा विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव तोड़फोड़
-डेढ़ दर्जन घायल पांच हिरासत में
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुईकोल बाबू में शनिवार की देर रात अम्बेडकर जयंती के अवसर पर गांव में पोल पर लगाए गए झंडे को नोच कर फेंक दिए जाने के विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच गाली गलौज के बाद जमकर लाठी डंडा ईंट पत्थर चले। एक दूसरे के घर में घुसकर तोड़फोड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से 18 लोग घायल हो गए। जिसमें दोनों पक्षों सें आधा दर्जन लोगों के सर में चोट लगने से हालात गंभीर है घटना की जानकारी पर महुली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट में संलिप्त पांच लोगों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है। घटना में घायलों को निकट के अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है घटना की जानकारी पर रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्रा भी थाने पर पहुंच गये है समाचार लिखे जाने तक मामले की जानकारी ले रहे थे। पूरी घटना महुली थाना क्षेत्र की है घटना महुली थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुईकोल बाबू में पिछले 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर दलितों ने अपने मोहल्ले में लगे बिजली के पोल पर झंडा लगा कर रैली में चले गए शाम को वापसी में पोल से झंडा गायब मिला। जिस पर दलित बस्ती के लोगों ने एतराज किया तथा कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को 16 अप्रैल को थाने पर बुलाया। जहां दोनों पक्ष आपस में समझौता करके घर वापस चले गए। शनिवार की देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई बात आगे बढ़कर गाली गलौज में तब्दील हो गई। उसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा ईट पत्थर लेकर हमलावर हो गए और जमकर मारपीट किए। इस दौरान दलित बस्ती के जवाहर पुत्र करिया के घर में घुसकर कुछ लोगों ने कुर्सी चारपाई और मच्छरदानी तोड़फोड़ दिए तथा ईट पत्थर भी घरों पर फेक विरोध किया।
विरोध में फूलचंद राजभर के घर पर भी दलित बस्ती के लोगों ने पथराव किया आधा घंटा से अधिक समय तक चले तांडव में दलित बस्ती पक्ष के जवाहर पुत्र करियर, उजागर पुत्र करिया, राम अशोक पुत्र रामकरण, दृष्टि पुत्री अजय गौतम ,बिंजना पुत्री नरेंद्र ,बृजबाला पत्नी अजय गौतम, सूरज पुत्र राममिलन, चांदनी पुत्री राममिलन, मुकेश पुत्र जवाहिर , विपिन पुत्र राम सिंह ,अशोक पुत्र अज्ञात, घायल हो गए। जिसमें जवाहर अशोक और चांदनी को गंभीर चोटे आई है। दूसरे पक्ष से शकुंतला पत्नी फूलचंद राजभर, राजाराम पुत्र फूलचंद, पंकज पुत्र फूलचंद, मिथुन पुत्र हरिश्चंद्र, छोटी पुत्री मोहित राजभर, रिंकू पुत्री बिहारी, कृष्ण पुत्र फूलचंद ,आदि 18 लोग घायल हो गए। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से विजय ,विपिन और मुकेश तथा दूसरे पक्ष से राहुल, मिथुन को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर आई है मामले की जांच की जा रही है शीघ्र ही आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
