अम्बेडकर जयंती को लेकर थाना बखिरा पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
अम्बेडकर जयंती को लेकर थाना बखिरा पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
-प्रशासन ने शांति व सौहार्द बनाए रखने का किया अपील
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना बखिरा परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के मूर्ति प्रतिष्ठापक, ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर आगामी अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि कार्यक्रमों के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस/कार्यक्रम निर्धारित मार्ग व समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएं तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि अम्बेडकर जयंती का कार्यक्रम क्षेत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
