#MehdawalNews_ बैंकों पर नहीं है वाहन पार्किंग कि सुबिधा , -प्रतिदिन लगता है सड़क पर जाम

मेहदावल नगर क्षेत्र में एक दर्जन राष्ट्रीय व प्राइवेट बैंक है। लेकिन पार्किंग का घोर अभाव है। बैंक पर जाने वाले ग्राहकों को सड़क की पटरियों पर अपने वाहनों................

Sep 30, 2026 - 18:44
#MehdawalNews_ बैंकों पर नहीं है वाहन पार्किंग कि सुबिधा , -प्रतिदिन लगता है सड़क पर जाम

राष्ट्रीय कृत बैंकों पर नहीं है वाहन पार्किंग कि सुबिधा 
-सड़क पर खड़ा करते हैं ग्राहक वाहन
-प्रतिदिन लगता है सड़क पर जाम राहगीर परेशान 
मेहदावल/संतकबीरनगर। मेहदावल नगर क्षेत्र में एक दर्जन राष्ट्रीय व प्राइवेट बैंक है। लेकिन पार्किंग का घोर अभाव है। बैंक पर जाने वाले ग्राहकों को सड़क की पटरियों पर अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है अक्सर सड़क पर वाहन लगाने के कारण सड़क जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जा रही है जो विवाद का कारण बन रहा है। मेहदावल नगर पंचायत में भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, समेत कई बैंक स्थित है। एक दो बैंकों को छोड़कर किसी के पास हुई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जबकि किराए पर भवन लेते समय बैंक पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध कराने की शर्त रखता है। लेकिन धरातल पर यह व्यवस्था फेल नजर आ रहा है। भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, बडौदा यूपी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेन्ट्रल बैंक, समेत कई बैंक ऐसे हैं जिनके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

बैंक से जुड़े लोग जब बैंक पर किसी काम से जाते हैं तो उन्हें सड़क पर वाहन खड़ा करना पड़ता है। जिसके कारण सड़क जाम की समस्या हर दिन सामने आता है। तहसील मार्ग पर स्थित कई बैंकों के सामने पार्किंग की व्यवस्था सड़क की पटरी बना हुआ है। जबकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग है। हर दिन दोपहिया चार पहिया से लेकर कमर्शियल वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं लेकिन सड़क पर स्टैंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है आवागमन को भी प्रभावित करता है। यह स्थिति नगर क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक का है जिनके पास स्टैंड के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। सड़क पर ही बैंक उपभोक्ता अपने वाहनों को खड़ा कर बैंक का काम निपटाते हैं। जब कोई चार पहिया इस मार्ग से गुजरता है तो बात विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। ग्राहक को बैंक के अंदर से भाग कर बाहर आना पड़ता है और अपने वाहन को हटाना पड़ता है कहां सुनी की स्थिति भी कई बार हो चुकी है।

 बैंक पर तैनात पुलिस विभाग के सुरक्षाकर्मी कई बार हुए विवाद को किसी तरह समझा बूझकर शांत कराते हैं। कस्बा निवासी चंदन कुमार गुप्ता ,अजय कुमार गुप्ता ,अवनींद्र जायसवाल, हरि श्याम ,उमेश कुमार ,आदि लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्थित बैंकों के पास वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जब भी बैंक पर किसी काम से जाना पड़ता है तो अपनी दो पहिया वाहन सड़क पर खड़ा करना मजबूरी बन गया है। सड़क जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती है सड़क पर स्टैंड होने के कारण विवाद भी होते रहते हैं। लोगों ने नगर में स्थित बैंक की शाखों पर पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952