अधूरे सड़क निर्माण को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा प्रदर्शन
अधूरे सड़क निर्माण को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा प्रदर्शन
-ग्राम कोदवट में काली मंदिर के सामने सड़क पर प्रदर्शन करती गांव की महिलाएं
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदवट में पीडब्ल्यूडी द्वारा आबादी के बीच सीसी रोड का अधूरा निर्माण कराया जा रहा जिससे आक्रोशित मोहल्ले की महिलाओं ने सड़क पर उतरकर बृहस्पतिवार विरोध प्रदर्शन किया। सुधार न होने पर निर्माण कार्य न होने देने की चेतावनी दी प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा गांव के घनी आबादी के बीच लगभग 500 मी सीसी रोड का निर्माण कर शुरू कराया गया है लेकिन काली जी के स्थान के पास लगभग 70 मीटर सड़क को छोड़ दिया गया है जो बरसात के दिनों में ग्रामीणों का राहगीरों के लिए परेशानी का सबक बन जाएगा वहीं कई स्थान पर पूजा पाठ के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु नहीं पहुंच पाएंगे ऐसे में उक्त स्थान पर बीसी रोड बनाया जाए अगर ऐसा विभाग नहीं करती है तो निर्माण कर आगे नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि उनकी परेशानियां जस की तस बनी रहेगी महिलाओं ने पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारियों के अलावा जिला अधिकारी से छूते हुए भाग को भी सीसी रोड बनाने की मांग किया है। प्रदर्शन करने वालों में शकुनतला उषा देवी मंजू देवी भीमा देवी संतरा देवी कुसुम गुड्डी शारदा आरती संगीता किस्मती सवारी राधिका रामवती सीमा संध्या आदि मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
