सीओ धनघटा नें दोनों थानों के विवेचकों का किया अर्दली रुम
सीओ धनघटा नें दोनों थानों के विवेचकों का किया अर्दली रुम
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा नें थाना धनघटा पर सर्किल के दोनों थानों के विवेचकों का अर्दली रुम किया। अर्दली रुम के दौरान लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। गंभीर अपराधों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। निर्देशित किया कि प्रत्येक विवेचना में साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान, वैज्ञानिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का समुचित उपयोग तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए।
विवेचना की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करते हुए प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। इसके अतिरिक्त महिला सम्बन्धी अपराधों, साइबर अपराधों, गैंगस्टर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सतत निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई, बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी धनघटा नें थाना प्रभारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए जनता की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं पुलिस कर्मियों के अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

