संतकबीरनगर में दस हजार रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

Jul 22, 2026 - 18:32
संतकबीरनगर  में दस हजार रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

दस हजार रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा
- महुली थाने में मुकदमा दर्ज कराने की शुरू हुई कार्रवाई
- धनघटा तहसील मुख्यालय से दबोचा गया
नाथनगर/संतकबीरनगर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मंडल की ट्रैप टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धनघटा तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें महुली थाने लेकर पहुंचे। थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है। राम आशीष यादव ट्रैप टीम प्रभारी भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मंडल बस्ती ने बताया कि शिकायतकर्ता धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम जिगिना निवासी कन्हैयालाल पुत्र किशुन देव ने बताया कि धनघटा तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल अभय कुमार सिंह पुत्र स्व. राणा प्रताप सिंह, मूल निवासी ग्राम व पोस्ट कोठा, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर, वर्तमान में विवेकपुरम, तारामंडल, थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर ने उससे गाटा संख्या 295मी/0.025 को असंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमि दर्ज करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे है। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई की। चकबंदी लेखपाल अभय प्रताप को धनघटा तहसील मुख्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय से शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि लेखपाल को महुली थाने लाया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 9(ए)(2) के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। तथा महुली थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही साथी लेखपाल भारी संख्या में महुली थाने पर पहुंचे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952