संतकबीरनगर MBBS छात्र आकाश पाण्डेय के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
आकाश पाण्डेय के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
बेलहर/संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा माफी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को बरगदवा माफी गांव पहुंच कर एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय के परिजनों से मुलाकात किए।जिनकी हाल ही में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आकाश पाण्डेय के पिता रोते हुए अपनी आप बीती बताए। बोले एक ही बेटा था जो उस आदमी ने हम लोगो से छीन लिया अजय राय मृतक आकाश पाण्डेय की माता से मिले और बोले ईश्वर ने जो लिखा था उसको हम और आप कोई नही टाल सकता है। आप धैर्य से कम करिए। और उनके परिवार के लोगो से घटना के संबंध में जानकारी लेंकर और अब पुलिस कार्रवाई के बारे में भी जानकारी लिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की एक होनहार लड़का जिसको भगवान का दूसरा रूप माना गया है एक आताताई द्वारा अपने फॉर्च्यूनर गाड़ी से एक्सीडेंट कर दिया और उस एक्सीडेंट में आकाश की मृत्यु हो गई। आकाश की भरपाई कोई नही कर पायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की गोल्डन साहनी संजय निषाद को अपना फूफा कहता है। गोल्डन साहनी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होने कहा की सरकार उस परिवार को एक करोड़ रुपया सहायता की राशि प्रदान करे। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सदस्य गण तथा क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
