संत कबीर नगर रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
संत कबीर नगर रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
विकास खण्ड सेमरियावां में मंगलवार को मनरेगा कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुंकार भरी। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों कर्मियों ने खण्ड विकास अधिकारी धर्मेश चन्द पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान की जल्द से जल्द मांग की। इस दौरान रोजगार सेवकों ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का हवाला देते हुए सौंपे गए ज्ञापन में कर्मियों ने बताया कि उन्हें जुलाई 2025 से मानदेय नहीं मिला है। पिछले दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहारों पर भी वेतन न मिलने के कारण कर्मियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
-जुलाई 2025 से वेतन न मिलने पर जताया विरोध, चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी
कर्मियों का कहना है कि एक तरफ सरकार उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मानव दिवस सृजित करने पर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर काम करने वाले इन कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। रोजगार सेवकों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके तहत काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराना,जनप्रतिनिधियों (सांसद/विधायक) को वस्तुस्थिति से अवगत कराना। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाना। इस मौके पर मुख्य रूप से एपीओ अतुल जयसवाल, लेखा सहायक मिहिर गौतम, आशीष उपाध्याय, विनोद कुमार, शैलेश कुमार, विजय प्रताप यादव, रविन्द्र राय, भगवती प्रसाद, कुमारी सुंदरी, लालचंद राय, बैजनाथ, राम सजीवन मिश्र, विजय बहादुर, अनिल कुमार सहित भारी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
