विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, नगर पंचायत हरिहरपुर के रंगपाल नगर का मामला 

Mar 27, 2026 - 18:40
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, नगर पंचायत हरिहरपुर के रंगपाल नगर का मामला 

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, नगर पंचायत हरिहरपुर के रंगपाल नगर का मामला 
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नम्बर आठ रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी। मृतका की पहचान रूपा देवी पत्नी मनीष गोंड के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी कारण उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता भगवान दास निवासी बरौली शुक्रवार को मुंबई से पहुंचने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पिता ने तहरीर में यह भी बताया कि उनकी बेटी छह माह की गर्भवती थी। वहीं पति द्वारा मौत का कारण अलग-अलग बताने से मामला और उलझ गया है। तथा अभी मौत के सही कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि रूपा देवी का विवाह वर्ष 2022 में मनीष गोंड से हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि मोहल्ला में मौत का कारण फंदे से झूलने तो कोई और कुछ बता रहा है। लेकिन इसकी पुष्टि नही हो सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952