रंजिश में हुई मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
रंजिश में हुई मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कालीजगदीशपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। मामला पुरानी रंजिश की वजह से विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के अनुसार ग्राम कालीजगदीशपुर में राधेश्याम पुत्र रामपति और विशाल पुत्र रामफलित के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। जिससे गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी विशाल पुत्र रामफलित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक ललितकांत यादव, कांस्टेबल सूर्यनारायण गुप्त शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
