युवक ने चाकू से किया हमला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, महुली थाना क्षेत्र के रेवटा गांव का मामला
युवक ने चाकू से किया हमला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
- महुली थाना क्षेत्र के रेवटा गांव का मामला
-आरोपी पक्ष घायल किशोर का करा रहा इलाज
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम रेवटा में शनिवार की देर रात एक मुंडन कार्यक्रम में मामूली बात को लेकर एक किशोर के ऊपर चाकू से हमला हो गया। खून से लथपथ किशोर का इलाज बीआरडी कालेज गोरखपुर में चल रहा है। आरोपी पक्ष के लोग अस्पताल में इलाज करा रहे है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नही दी गई है। रेवटा गांव में स्वामीनाथ के नाती के मुंडन कार्यक्रम शनिवार देर रात चल रहा था। जिसमे पड़ोसी किशोर अंकित पुत्र बिचारे उम्र करीब 16 साल भी शामिल हुआ। कार्यक्रम में नृत्य के बाद किसी बात को लेकर गांव के एक किशोर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने लगा। जब तक लोग नियंत्रित कर पाते तब अचानक क्रोधित किशोर ने अंकित पुत्र बिचारे के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। अंकित के पेट सहित अन्य हिस्से में चोट लग गई। आनन फानन में इलाज के लिए बीआरडी कालेज गोरखपुर ले जाया गया। गांव के ग्रामीणों की माने तो घायल अंकित का ऑपरेशन के बाद स्थिति नियंत्रित में है। बताया जा रहा है कि हमलावर किशोर के परिजन अस्पताल में जुटे हुए है। आपसी सुलह समझौता बातचीत कर रहे है। इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को नही दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

