मड़पौना में वर्चस्व की लड़ाई पहुंची जेल तक, वर्तमान प्रधान समेत चार भाई सलाखों के पीछे

May 30, 2026 - 19:24
मड़पौना में वर्चस्व की लड़ाई पहुंची जेल तक, वर्तमान प्रधान समेत चार भाई सलाखों के पीछे

मड़पौना में वर्चस्व की लड़ाई पहुंची जेल तक, वर्तमान प्रधान समेत चार भाई सलाखों के पीछे
-पूर्व प्रधान की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्तमान प्रधान कुलदीप चौहान समेत उनके तीन भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जबकि पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में हुए विवाद के संबंध में पूर्व प्रधान कमलचंद की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि वर्तमान प्रधान कुलदीप चौहान, उनके भाई सचिन चौहान, राज चौहान और शत्रुघ्न चौहान अपने कुछ साथियों के साथ पूर्व प्रधान पक्ष के घर पहुंचे, जहां मारपीट, अभद्रता और तोड़फोड़ की घटना हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

धनघटा पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 0345 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की भी तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई ने इस विवाद को हिंसक रूप दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शेष आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952