मेंहदावल थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के विवाद में मां-बेटे पर हमला, तीन नामजद

Mar 2, 2026 - 19:22
मेंहदावल थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के विवाद में मां-बेटे पर हमला, तीन नामजद


पड़ोसियों के विवाद में मां-बेटे पर हमला, तीन नामजद


मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा में आपसी रंजिश को लेकर पड़ोसियों द्वारा मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी संगीता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पति विकलांग हैं और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं। घटना के समय वह खेत में घास लेने गई थीं और उनका पुत्र दुर्गेश घर पर अकेला था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी जगेशर पुत्र श्रीराम, उसकी पत्नी संध्या और पुत्री नेहा ने दुर्गेश को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे घर से बाहर खींचकर जमीन पर पटक दिया और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पिटाई कर दी। संगीता के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचीं और बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की तथा बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इस हमले में दुर्गेश की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है और खून बहने लगा। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952