मेंहदावल क्षेत्र में आधा दर्जन सड़क निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त 

Mar 31, 2026 - 19:28
मेंहदावल क्षेत्र में आधा दर्जन सड़क निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त 

मेंहदावल क्षेत्र में आधा दर्जन सड़क निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त 
-विधायक मेंहदावल नें सीएम के प्रति जताया अभार 
-डबल इंजन की सरकार में चौतरफा हो रहा विकास- अनिल कुमार त्रिपाठी


संतकबीरनगर। विधान सभा क्षेत्र मेंहदावल में आधा दर्जन सड़क निर्माण के लिए शासन नें धन अवमुक्त कर दिया। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी नें मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मेंहदावल क्षेत्र में सड़को का निर्माण चौड़ी करण कार्य लगातार हो रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश में विकास का जो खाका लगातार खींच रहा उसी का परिणाम है कि देश व प्रदेश में विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र मेंहदावल में विकास को नई गति प्रदान करने के लिए हम संकल्पित है। वित्तीय वर्ष 2025-26 क्षेत्रीय विकास (पूर्वांचल) निधि योजना के अन्तर्गत क्षेत्र के विभिन्न सड़को के निर्माण के लिए शासन नें धन अवमुक्त कर दिया है। विधायक ने कहा कि विकास खण्ड मेंहदावल सरफरा मदरहुवा तिराहा से मधई पुरवा शिव मंदिर होते हुए महुआ सत चाई के घर से मेहावर प्रधानमंत्री सड़क तक पिच सड़क निर्माण कार्य।

लम्बाई 1.900 किमी. लागत 147.81 लाख, विकासखण्ड मेहदावल के समदा प्रतापपुर मार्ग से समदा गाँव होते हुए समदा लोहरसन मार्ग तक पिच सडक नव निर्माण कार्य। लम्बाई .750 किमी. लागत 54.41 लाख, नगर पंचायत मेंहदावल (वार्ड 07) संतोष सिंह के घर से नन्देश्वर त्रिपाठी के घर होते हुए मोलहू के घर तक सी.सी. एवं नाली निर्माण कार्य। लम्बाई 650 मीटर लागत 63.28 लाख, विकास खण्ड बेलहर कलां भेड़ौरा पिकौरा में पलनिया चौराहे से पिकौरा गांव ककरहां शिव मंदिर होते हुए पिपरपाती प्राथमिक विद्यालय तक पिच सड़क निर्माण कार्य। लम्बाई 1.500 किमी. लागत 149.46 लाख डबल इंजन सरकार की विकास परक नीतियों के कारण मेहदावल का कोना-कोना मुख्य धारा से जुड़ रहा है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता है। 

डीगेश्वरमार्ग के चौड़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत- अनिल त्रिपाठी 


संतकबीरनगर। विधान सभा क्षेत्र मेंहदावल के बेलहर ब्लाक अन्तर्गत बीएमसीटी डिगेश्वरनाथ होते हुए भगौसा मार्ग लम्बाई 11.400 किमी चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 27,38,13000 की धनराशि स्वीकृत हो गयी है। उक्त आशय की जानकारी होते हुए विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शीघ्र ही कार्य का शुभारम्भ हो जायेगा। विधायक ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारो नागरिको का आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियो को नई गति मिलेगी। मेंहदावल विधायक ने प्रेस प्रतिनिधियो से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश और विधान सभा क्षेत्र मेंहदावल विकास के नित नये आयाम स्थापित कर रहा।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952