मारपीट व जान से मारने की धमकी, छह नामजद पर मुकदमा दर्ज

Oct 24, 2025 - 18:37
मारपीट व जान से मारने की धमकी, छह नामजद पर मुकदमा दर्ज

मारपीट व जान से मारने की धमकी, छह नामजद पर मुकदमा दर्ज


मेंहदावल/संतकबीरनगर। थाना मेहदावल क्षेत्र के ग्राम बरईपुर में बीती रात मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरईपुर निवासी रामशरन मौर्या पुत्र श्री कृष्णा मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते 23 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे नौलखा कुटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गांव के ही जयराम मौर्या पुत्र जगन्नाथ मौर्या, रमेश मौर्या पुत्र जयराम मौर्या, महेंद्र मौर्या पुत्र जयराम मौर्या, महेश मौर्या पुत्र हरिराम मौर्या, रामसूरत मौर्या पुत्र जगन्नाथ मौर्या तथा लालू मौर्या पुत्र रामसूरत मौर्या ने उन्हें रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

 प्रार्थी के मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी विनोद कुमार मौर्या पुत्र मुनी राम मौर्या के घर में घुस गए और वहां भी गाली-गलौज करते हुए विनोद मौर्या की पिटाई की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रार्थी ने थाना मेहदावल पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रामशरन मौर्या की डॉक्टरी जांच कराई और मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी श्री सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थी की तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (ठछै), 2023 की धारा 191(2), 115(2), 352, एवं 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952