शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। महुली पुलिस नें युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना महुली पर पीड़िता के साथ उक्त अभियुक्त नें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, व धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर बीते 12 अक्टूबर 2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया था। जनपद में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस नें मु0अ0सं0 425/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस व 3(1)ध, 3(2)(अ), 3(2)(अं) एससी/एसटी एक्ट थाना महुली के मामले में वांछित अभियुक्त इरसाद अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी वनरहिया थाना महुली को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजीत सिंह, दीवान आन्नद दूबे, सिपाही आदित्य सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
