कोतवाली पुलिस नें दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक किग्रा अवैध चरस बरामद किया
कोतवाली पुलिस नें दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से एक किग्रा 45 ग्राम अवैध चरस व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे तथा एसओजी प्रभारी रजनीश राय की गठित टीम नें पिपराकला मोड़ पर सदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनो की चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को उनके कब्जे से एक किग्रा 45 ग्राम अवैध चरस व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना बीते बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान पिपराकला मोड़ पर गोरखपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किये, जिन्हें पुलिस टीम नें घेरकर पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि बरामद चरस जनपद गोरखपुर से लाकर बेचते हैं। उक्त चरस को वे बस्ती रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को बेचने जा रहे थे। हम लोग चरस की बिक्री से प्राप्त धनराशि को वे आपस में बांट लेते हैं, तथा आज भी यह चरस हम लोग (हीरो एचएफ डीलक्स) मोटरसाइकिल से बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुलदीप शाही पुत्र गुलाब शाही निवासी ग्राम साढ़े थाना गगहा जनपद गोरखपुर, हिमांशु सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम मेलन्द्री थाना खजनी जनपद गोरखपुर के रहने वाले थे।
बरामदगी उपनिरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय, दीवान मो0 युसूफ, सिपाही मुकेश यादव, बृजेश कुमार वर्मा, चन्द्रशेखर यादव, दिनकर सिंह, आशुतोष सिंह, एसओजी प्रभारी रजनीश राय, दीवान अनुप कुमार राय, धनंजय श्रीवास्तव, विवेक राय, सिपाही दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, शुभम कुमार, विवेक मिश्रा, सर्वेश मिश्रा एसओजी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
