महिला से मारपीट का मामला, तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
महिला से मारपीट का मामला, तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
मेंहदावल/संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता असिकुनिशा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव की ही फातमा खातून, जैनब और रहीसा ने उसके घर पर चढ़कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर लात-घूंसा से मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में पीड़िता को चोटें आई हैं। साथ ही उसने बताया कि मारपीट के दौरान उसका सोने का झुमका भी कहीं गिर गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
