नाथनगर में दहेज हत्या काण्ड में तीन गिरफ्तार
नाथनगर में दहेज हत्या काण्ड में तीन गिरफ्तार
सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 212/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व डीपी एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तगण रमेश चन्द्र यादव पुत्र रामफेर, गोरखनाथ यादव उर्फ इन्द्रेश पुत्र रामफेर यादव, कान्ती देवी पत्नी गोरखनाथ निवासी बघाड़ी उर्फ परसादीपुर थाना महुली को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष महुली ने बताया कि पीड़ित द्वारा बीते 27 मई 2026 को थाना महुली पर लिखित सूचना दी गई थी कि उनकी बहन को प्रतिवादीगण द्वारा दहेज की नाजायज मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उनके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। बीते 27 मई 2026 को वादी की बहन संदिग्ध व जली हुई अवस्था में मृत मिली थी। महिला सम्बन्धी अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
