नाथनगर क्षेत्र में पेट्रोल संकट, पम्पों पर लटकी नो पेट्रोल की तख्ती
नाथनगर क्षेत्र में पेट्रोल संकट, पम्पों पर लटकी नो पेट्रोल की तख्ती
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र में पहले घरेलू गैस के लिए लोग मारे-मारे फिर रहे थे। घरेलू गैस के सप्लाई में कुछ हो रहा था कि तभी अचानक गुरुवार को अधिकांश पेट्रोल पम्पों पर नो पेट्रोल की तख्ती लटकी नजर आयी। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पम्पों पर बुधवार शाम से ही पेट्रोल खत्म हो गया था। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कंपनी की सप्लाई गाड़ी नहीं पहुंच सकी। पेट्रोल न मिलने के कारण लोग बड़े-बड़े डिब्बों और बोतलों में तेल लेने के लिए पम्पों पर पहुंच रहे। लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। जरूरी काम होने पर ही लोग अपने वाहन निकाल रहे हैं। जिससे सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक सप्लाई बंद होने से रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
