डीएम व एसपी नें यातायात रैली को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना
डीएम व एसपी नें यातायात रैली को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात अभयनाथ मिश्र की उपस्थिति में यातायात माह नवम्बर 2025 का पुलिस आफिस संतकबीरनगर में उद्घाटन किया गया, उन्होने यातायात जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उन्होने नें सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की। पूरे माह जनजागरूकता कार्यक्रम चलेंगे, मुख्य चैक-चैराहों पर पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता संदेश दिए जाएंगे, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करने हेतु जनसहभागिता कार्यक्रम भी होंगे, इस माहभर चलने वाले अभियान का लक्ष्य है,
आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना, यातायात अनुशासन को व्यवहार का हिस्सा बनाना, दुर्घटनारहित समाज की दिशा में कदम बढ़ाना, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “इस यातायात माह का उद्देश्य सभी नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटनाएं न हो, भले ही घर देर से पहुँचे लेकिन सुरक्षित पहुँचे” इस अवसर पर प्रभारी यातायात परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
