डीएम के निर्देश पर कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर, सफाई कर्मी हुआ निलंबित
जिलाधिकारी नें विकासखंड सांथा के ग्राम पंचायत-अठलोहिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ग्राम वासियों नें बताया कि मंजेश्वर प्रसाद सफाईकर्मी ग्राम अठलोहिया में नियमित रूप से नहीं आते हैं
डीएम के निर्देश पर कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर, सफाई कर्मी हुआ निलंबित
संतकबीरनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी नें विकासखंड सांथा के ग्राम पंचायत-अठलोहिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ग्राम वासियों नें बताया कि मंजेश्वर प्रसाद सफाईकर्मी ग्राम अठलोहिया में नियमित रूप से नहीं आते हैं और न ही प्रतिदिन ग्राम पंचायत की गलियों/नालियों की सफाई की जाती है, जिससे चारों तरफ ग्राम पंचायत में गंदगी का अंबार पाया गया है और गंदा पानी सड़क पर बह रहा था और शौचालय भी गंदा पाया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी द्वारा कार्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी नें नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित सफाई कर्मी के निलंबन निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए उक्त निर्देश के अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
