पीईटी परीक्षा के दौरान संतकबीरनगर एसपी नें परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

Nov 1, 2026 - 17:19
पीईटी परीक्षा के दौरान संतकबीरनगर एसपी नें परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

पीईटी परीक्षा के दौरान एसपी नें परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
संतकबीरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नें मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआरपीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद इत्यादि का भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नें संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुए पीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952