विधायक मेहदावल व धनघटा नें लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर किया वितरण 

Nov 3, 2026 - 18:28
विधायक मेहदावल व धनघटा नें लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर किया वितरण 

विधायक मेहदावल व धनघटा नें उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी का किया वितरण 
संतकबीरनगर। विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मंगलवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी के वितरण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलसीडी के माध्यम से विधायकगण, अधिकारियों/कर्मचारियों एवं भारी संख्या में उपस्थित उज्ज्वला योजना के महिला लाभार्थियों द्वारा देखा और सुना गया। इस अवसर पर विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी एवं विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।

 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत 136147 लाभार्थियों को कनेक्शन दिये जा चुके है, जिसमें 42573 आई0ओ0सी0, 64462 एच0पी0 एवं 29110 बी0पी0सी0 के लाभार्थी हैं। गैस सिलेंडर रिफिल के कुल मूल्य रुपए 1004 में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की धनराशि रुपए 359 एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की धनराशि रुपए 645 सम्मिलित है। विधायक मेहदावल व विधायक धनघटा ने इस अवसर पर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश व प्रदेश के हर घरों में खुशी का दीप जले, माताओं और बहनों के सम्मान एवं उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार उज्ज्वला योजना के माध्यम से लाभान्वित कर रही है।

उन्होंने समाज के कमजोर व गरीब वर्गों के प्रति प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सोच की सराहना करते हुए कहां की आज प्रत्येक परिवार के घर में गैस सिलेंडर की व्यवस्था हो गई है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को दीपावली का यह भेंट दिया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, आपूर्ति निरीक्षक अभय नारायन, गैस एजेन्सी के प्रतिनिधिगण व उज्ज्वला योजना के लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952