जमीनी विवाद में मां-बेटी पर टूटा कहर, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
जमीनी विवाद में मां-बेटी पर टूटा कहर, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
धनघटा/संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के चपरापूर्वी टोला खालेपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चपरापूर्वी टोला खालेपुरा निवासी उर्मिला देवी पत्नी अनिरुद्ध ने धनघटा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 7 बजे जमीनी विवाद को लेकर उनके पट्टीदार मुनीव, सरविन्द पुत्रगण नरसिंह, नरसिंह पुत्र वंशराज तथा इन्द्रावती पत्नी नरसिंह ने उनकी पुत्री खुशबू को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए घसीटकर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता के अनुसार जब वह अपनी पुत्री को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में मां-बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर धनघटा पुलिस ने आरोपी मुनीव, सरविन्द, नरसिंह और इन्द्रावती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (ठछै) 2023 की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
