कुशल विद्युत संविदा कर्मी को लगा हाईटेंशन करंट का झटका
कुशल विद्युत संविदा कर्मी को लगा हाईटेंशन करंट का झटका
- विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में कुशल संविदा कर्मी के रूप में है तैनात
- कोतवाली खलीलाबाद के सियरा सांथा में टी-आफ करते समय हुआ हादसा
नाथनगर/संतकबीरनगर। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में तैनात एक कुशल विद्युत संविदा कर्मी रविवार को कोतवाली खलीलाबाद के सियरा सांथा में टी-आफ करते समय उसे हाईटेंशन करंट का झटका लग गया। पोल से जमीन पर गिर गया। आनन फानन में उपचार के लिए ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर बीआरडी कालेज गोरखपुर ले जाया गया। हालत नाजुक बनी हुई है। कर्मियों के अनुसार शट डाउन लेने के बाद अचानक सप्लाई शुरू होने से दुर्घटना हुई है। कोतवाली खलीलाबाद के गजपुर निवासी उपेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में कुशल संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। रविवार को ठप बिजली व्यवस्था बहाली के लिए सियरा सांथा में दो पोल के बीच टी आफ कर रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन तार से करंट लग गया। वह जमीन पर गिर गया। हाथ झुलस गया। आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने की बात कही जा रही है। विद्युत कर्मियों के अनुसार उपकेंद्र से शड डाउन लेने के बाद आपूर्ति कैसे बहाल हो गई। यह समझ से परे है। जबकि वापसी कराए वगैर यह संभव नही होना चाहिए था। फिलहाल यह जांच का बिषय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

