आर्म्स एक्ट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, थाना धर्मसिंहवा का मामला
आर्म्स एक्ट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, थाना धर्मसिंहवा का मामला
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना धर्मसिंहवा पुलिस नें मु0अ0स0 37/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धर्मसिंहवा के मामले में अभियुक्त जितेन्द्र गिरि पुत्र महेन्द्र गिरि निवासी लखिमा थरुआ थाना कोतवाली महराजगंज जनपद महराजगंज को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। थाना धर्मसिंहवा पुलिस टीम नें संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान पाखापार नहर पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। इस दौरान थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, सिपाही ओमवीर सिंह, अमृतेश मिश्रा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
