अग्निवीर बनकर गांव लौटे अनिकेश यादव, धनघटा चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत
अग्निवीर बनकर गांव लौटे अनिकेश यादव, धनघटा चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत
-फूल-मालाओं से लादकर युवाओं ने किया सम्मान, गूंजे भारत माता की जय के नारे
धनघटा/संतकबीरनगर। अग्निवीर जीडी में चयनित होने के बाद पहली बार अपने गांव लौटे युवक का धनघटा चौराहे पर युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। ग्राम किशनपुर निवासी अनिकेश यादव पुत्र रामहित यादव के घर वापसी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। धनघटा चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित युवाओं ने अनिकेश यादव को फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा देशभक्ति के जोश से ओत-प्रोत होकर ष्भारत माता की जयष् और ष्वंदे मातरम्ष् के गगनभेदी नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि अनिकेश यादव ने अग्निवीर जीडी में भर्ती होकर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वागत समारोह के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और गौरव का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर रवि यादव, दीपक नायक, अभिषेक यादव, मुकेश यादव, सनोज यादव, धनंजय यादव, विशाल यादव, सर्वेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अनिकेश यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का यह स्नेह और सम्मान उन्हें देश सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

