#santkabirnagar_news_ रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में एक की मौत, गांव में तनाव

Jun 3, 2026 - 18:23
#santkabirnagar_news_ रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में एक की मौत, गांव में तनाव

रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में एक की मौत, गांव में तनाव


धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने से गांव में शोक एवं तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना के बाद गांव में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरमरा गांव निवासी सांवर पुत्र बुद्धि राम एवं सलाद पुत्र सुनील के बीच काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि 17 मई 2026 को सांवर पुत्र बुद्धि राम अपनी जमीन पर दीवार बनवा रहे थे। इसी दौरान सलाद पुत्र सुनील द्वारा रास्ते को लेकर विरोध किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने रामसावर पुत्र बुद्धि राम पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद प्रहलाद पुत्र सांवर ने धनघटा थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय पुत्र निर्मल, सुनील पुत्र सैलाब, छोटू पुत्र सैलाब, इंद्रावती पत्नी सैलाब एवं सैलाब पुत्र विलास के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191(1), 115 एवं 351 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मारपीट की घटना में सांवर पुत्र बुद्धिराम उम्र ६० साल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनौली में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल संत कबीर नगर रेफर कर दिया। वहां कुछ दिनों तक उपचार चलने के बाद तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर लेकर गये लेकिन कोई सुधार न होने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952