सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के बच्चों ने लहराया परचम

Apr 16, 2026 - 17:49
सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के बच्चों ने लहराया परचम

सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के बच्चों ने लहराया परचम
-परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला      
नाथनगर/संतकबीरनगर। सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक इक्यान्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय, प्रिंसिपल दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की। बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, प्रिंसिपल दुर्गेश कुमार गोस्वामी, सत्येंद्र शुक्ला, वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952