साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने पीड़ित को कराया फ्राड का पैसा वापस
साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने पीड़ित को कराया फ्राड का पैसा वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम नें साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 7,199.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि फ्राडर द्वारा खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर पीड़ित के साथ बीते 26 जनवरी 2026 को साइबर ठगी किया और पीड़ित के खाते से 7,199.00 रुपये की धोखाधड़ी किया। पीड़ित नितीश मिश्रा पुत्र अजय मिश्र निवासी मिश्रौलिया मिश्र थाना मेंहदावल को हकीकत पता चलने पर अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि 7,199.00 रुपये वापस कराया। साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार की भूमिका रही। पुलिस नें जनता से अनुरोध किया कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

