साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को दुधारा पुलिस ने कराया दस हजार वापस

Aug 31, 2026 - 17:58
साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को दुधारा पुलिस ने कराया दस हजार वापस

साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को दुधारा पुलिस ने कराया दस हजार वापस
सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस नें साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को दस हजार रूपयेे वापस कराया है। पुलिस के अनुसार आवेदक निहाल अहमद पुत्र सगीर अहमद, निवासी ग्राम बजहरा, ने बीते 1 जून, 2026 को साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदक के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को आवेदक का परिचित बताते हुए विश्वास में लिया तथा छल-कपट करके आवेदक से कुल 25 हजार की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। कुछ समय पश्चात आवेदक को अपने साथ साइबर ठगी होने की जानकारी हुई, जिसके उपरांत उसके द्वारा तत्काल साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त सिपाही ऋषिकेश यादव व अन्य द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से प्रभावी समन्वय एवं निरंतर पैरवी किया। पुलिस टीम के त्वरित एवं सराहनीय प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रथम चरण में पीड़ित की 10 हजार की धनराशि उसके खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952