साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 18 हजार की धनराशि वापस

Sep 10, 2026 - 19:18
साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 18 हजार की धनराशि वापस

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 18 हजार की धनराशि वापस
संतकबीरनगर। जनपद में संचालित “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है। थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 18 हजार की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। पुलिस के अनुसार पीड़िता विमला देवी पत्नी स्व0 निर्मल चौरसिया निवासी अलीनगर थाना महुली द्वारा बताया गया कि बीते 31 अगस्त 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके रिश्तेदार की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनसे पैसे की मांग की गई। रिश्तेदार की फेक आईडी पर विश्वास करते हुए वादिनी द्वारा उक्त व्यक्ति को धनराशि भेज दी गई। बाद में जानकारी होने पर उनके साथ साइबर ठगी होने का पता चला। पीड़िता द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई तथा बीते 31 अगस्त 2026 को थाना महुली पुलिस को सूचना देकर सहायता मांगी गई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को पीड़िता के खाते में 18 हजार की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़िता एवं उनके परिजनों द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय, साइबर सेल प्रभारी अनुज कुमार यादव, सिपाही अकित पटेल, सोनू यादव, मनोज यादव, महिला सिपाही कमलेश कुमारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952