संतकबीरनगर में साइबर अपराधियों पर महुली पुलिस का शिकंजा, पीड़ित को लौटाए नब्बे हजार

May 28, 2026 - 17:18
संतकबीरनगर में साइबर अपराधियों पर महुली पुलिस का शिकंजा, पीड़ित को लौटाए नब्बे हजार


नाथनगर/संतकबीरनगर। जनपद में चलाए जा रहे फेक साइबर फ्रॉड अभियान के तहत महुली पुलिस एवं साइबर टीम के सँयुक्त रूप से सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को नब्बे हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय की त्वरिता पर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत महुली निवासी अनिल उपाध्याय पुत्र जयराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरवरी में उनके खाते से गलत माध्यम से धनराशि ट्रांसफर हो गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस एवं साइबर टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम के लगातार प्रयास, तकनीकी जांच एवं त्वरित समन्वय के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में नब्बे हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, साइबर प्रभारी अनुज यादव, कांस्टेबल अंकित पटेल, कांस्टेबल सोनू यादव तथा महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थानाध्यक्ष ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड और यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या फिर थाना पर संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952