राजेश तिवारी के नेतृत्व में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन

Sep 28, 2026 - 19:36
राजेश तिवारी के नेतृत्व में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

राजेश तिवारी के नेतृत्व में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
-वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन
गोरखपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के संयुक्त नेतृत्व में आज रामप्रसाद बिस्मिल पार्क से एसआईआर के माध्यम से कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किए जाने के आरोपों के विरोध में जोरदार विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध मार्च जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।

 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस किसी भी ऐसी प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करेगी, जिससे मतदाताओं के अधिकारों पर सवाल खड़ा हो। एसआईआर को लेकर जनता और राजनीतिक दलों के मन में जो गंभीर आशंकाएं हैं, चुनाव आयोग को उनका स्पष्ट और पारदर्शी जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक एवं लोकतंत्र के हर मंच तक जनता के मताधिकार की आवाज मजबूती से उठाएगी।’ उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के हटाया नहीं जाना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में  निर्मला पासवान राकेश यादव सत्येंद्र निषाद श्रीश उपाध्याय सहला अहरारी, नवीन सिन्हा, महेंद्र मिश्रा, उत्कर्ष पांडे, हजारीलाल जायसवाल दिलीप निषाद, संतोष प्रताप सिंह, पानमती शर्मा, राजीव पांडे, ज्ञानेंद्र शाही, राम नगीना निषाद, के सी भारती, गणेश मिश्रा, जय नारायण शुक्ला, अनवर हुसैन, संतोष उपाध्याय, सदानंद पांडे, कालंजय त्रिपाठी, व्यास मुनि उपाध्याय, शिव शंकर यादव, एस पी सिंह, इंदू भूषण शुक्ला, डॉक्टर चिन्मय पांडे,अविनाश पति, संतोष शुक्ला, ताहिर अनवर, प्रेमलता चतुर्वेदी, राकेश मौर्य, उज्जैर खान, प्रवीण तिवारी, राजेंद्र यादव, हौसला पांडे, विजय राय, कौशलेंद्र चौबे, संजुम आरिफ, राजेंद्र यादव,प्रदीप पटेल, सुनील सिंह, इमरान ताहिर, प्रभात चौबे, रामसमुझ सावरा, विजय राय आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952