मेंहदावल पुलिस नें चोरी करने वाले दो युवको को किया गिरफ्तार

Mar 17, 2026 - 17:37
मेंहदावल पुलिस नें चोरी करने वाले दो युवको को किया गिरफ्तार

मेंहदावल पुलिस नें चोरी करने वाले दो युवको को किया गिरफ्तार


संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 88/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण सहजाद उर्फ मेराज पुत्र अनवर हुसैन, किशन पुत्र राम सजन निवासीगण रामनगर केवटलिया थाना कैम्पिरगंज जनपद गोरखपुर को चोरी के 1 अदद मोबाइल के साथ बढ़या ठाठर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 88/2026 मे धारा 3(5),112, 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी है। विदित हो कि उक्त प्रकरण में वादी विवेक यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी बढ़या ठाठर थाना मेंहदावल नें थाना मेंहदावल में पर बीते 15 मार्च 2026 को वादी के फल की दुकान काउन्टर पर रखी मोबाइल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मेंहदावल पर मु0अ0सं0 88/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था। इस दौरान उपनिरीक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी, सिपाही अरूण कुमार, दीवान सुरेन सिंह, रामरतन तिवारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952