बेलहर कला में नाबालिग लड़की के साथ दो युवक नें दुष्कर्म करके उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में दोनो युवक के पैर में लगी गोली

Jul 1, 2026 - 18:21
बेलहर कला में नाबालिग लड़की के साथ दो युवक नें दुष्कर्म करके उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में दोनो युवक के पैर में लगी गोली

थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती व एसओजी प्रभारी रजनीश राय के टीम नें कार्यवाही करते बुधवार को मु0अ0सं0 187/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस में अभियुक्त मुहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू पुत्र समसुल हक, मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले निवासीगण नगर पंचायत बेलहरकला टोला पनभरा थाना बेलहरकला को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती ने बताया कि मृतका के मोबाइल की बरामदगी के लिए ग्राम कुशहरा दरही रोड ग्राम जंगल बेलहर समय करीब 04ः00 सुबह लाया गया था। मोबाइल और सिम की तलाश के दौरान दोनों अभियुक्त भागने लगे, जिन्हें बार-बार रुकने के लिए आवाज दिया गया परंतु नहीं रूके। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक बल का प्रयोग कर फायर किया गया, दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गए। घायल अभियुक्तों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी गाड़ी से सीएससी मेहदावल भेजा गया। जिन्हे जिला अस्पताल खलीलाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।

आगे उन्होने बताया कि पीड़ित द्वारा थाना बेलहरकला पर आकर एक किता प्रार्थना पत्र दाखिल किया कि आवेदिका की पुत्री उम्र 16 वर्ष को लगभग 15 दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर लेकर चला गया था तथा तीन दिन पूर्व वापस घर छोड़ गया था, बीते 28 जून को सुबह दो बजे रात्रि को आवेदिका अपनी पुत्री को बिस्तर पर देखने गयी तो वहाँ नहीं थी तथा सुबह 07.00 बजे पता चला कि मेरी लड़की की कब्रिस्तान के बगल में सागौन के पेड़ की टहनी से उसके ही दुपट्टे में पुरी शरीर जमीन पर लेटा हुआ मृत लाश मिली है। उपरोक्त घटनाक्रम पूरी तरह से हत्या करके साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से नाटकीय ढंग का रुप देकर किया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया।

पूछताछ में अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ करने पर दुष्कर्म कर हत्या करने की बात स्वीकार की गयी है। गिरफ्तारी व साक्ष्यों के आधार पर अभियोग उपरोक्त में दुष्कर्म, पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में बढोत्तरी की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, सिपाही रामभूषण पटेल, रि0का0 शुभम वर्मा, रि0का0 आशीष कुमार वर्मा, एसओजी प्रभारी रजनीश राय, दीवान अनूप राय, सिपाही शुभम सिंह, विवेक मिश्रा, दीपक सिंह मौके पर मौजूद रहे। एसपी संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रुपया नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952