बिना मान्यता के चल रहे चार विद्यालयों को बीईओ व एसडीएम ने दिया नोटिस
बिना मान्यता के चल रहे चार विद्यालयों को बीईओ व एसडीएम ने दिया नोटिस
सांथा/संतकबीरनगर। शुक्रवार को बीईओ गरिमा यादव व एसडीएम संजीव कुमार राय ने शिक्षा क्षेत्र सांथा के विभिन्न स्थानों पर संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने नोटिस दिया है। सांथा विकास खंड क्षेत्र में एक से पांच तक के संचालित विद्यालय सनराइस एकेडमी गोपालपुर, दिब्याशी पटेल एजुकेशनल एकेडमी गोपालपुर और कक्षा एक से आठ तक संचालित होने वाले विद्यालय आईटीएस स्कूल धोबहा और चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल रमवापुर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण के उपरांत उपरोक्त गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करा दिया। साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। इस दौरान बीईओ गरिमा यादव व एसडीएम ने निर्देशित किया कि विना मान्यता प्राप्त किये अगर विद्यालय संचालित किया गया। तो प्रबंधक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा, विद्यालय को सीलभी किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
