बाइक पेड़ से टकराकर दीवार से टकराई, चालक घायल
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर दीवार से टकराई, चालक घायल
- महुली- बस्ती मार्ग पर देईसाड के पास हुई दुर्घटना
- महुली थाना क्षेत्र के परसौना गांव का निवासी है घायल संजय
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली-बस्ती मार्ग पर ग्राम देईसांड के निकट बृहस्पतिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद बगल की दीवार से जा भिड़ी। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी नाथनगर पर चल रहा है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम परसौना निवासी संजय पुत्र सर्वजीत राजभर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाइक चलाकर लालगंज थाना क्षेत्र के पाकड़ डांड स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह महुली-बस्ती मार्ग पर देईसाड के निकट पहुंचा। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। पहले पेड़ से टकराने के बाद मकान की दीवार से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि संजय को सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सरकारी एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया। इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और स्थिति में सुधार नही हो रहा है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
