बरमाला के दौरान दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बिना शादी के लौटी बारात
वरमाला के मंच पर ही दुल्हन ने दूल्हे को अनफिट बताते हुए सात फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया और शादी समारोह अफरा-तफरी में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार बारात पूरी धूमधाम के साथ महुली थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची थी।
बरमाला के दौरान दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बिना शादी के लौटी बारात
- महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी बारात
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई। जब वरमाला के मंच पर ही दुल्हन ने दूल्हे को अनफिट बताते हुए सात फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया और शादी समारोह अफरा-तफरी में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार बारात पूरी धूमधाम के साथ महुली थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची थी। स्वागत, द्वारपूजा और अन्य रस्में भी हंसी-खुशी निभाई जा रही थीं। रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में माहौल उत्सव जैसा था। लेकिन जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई। दुल्हन ने दूल्हे को गौर से देखा और अचानक मंच पर ही शादी से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्षों में खलबली मच गई। पहले तो लोगों को यह मजाक लगा। लेकिन जब दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही तो माहौल गंभीर हो गया। परिजनों ने उसे समझाने की भरसक कोशिश किया। लेकिन वह किसी भी कीमत पर शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत और पंचायत का दौर चला। गांव के संभ्रांत लोग भी मामले को सुलझाने में जुटे रहे। लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। सूत्रों के मुताबिक दुल्हन ने दूल्हे की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को लेकर आपत्ति जताई थी। जिसके कारण उसने यह कठोर निर्णय लिया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से इस पर खुलकर कुछ भी कहने से परहेज किया जा रहा है। आखिरकार शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में तेज हो गई है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0
