बघौली क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ की कार्ययोजना पर लगी मुहर
बघौली क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ की कार्ययोजना पर लगी मुहर
-क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानो के सम्मान में कोई समझौता नही- विधायक
बेलहर/संतकबीरनगर। बघौली विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर सदस्यों की सहमति से मुहर लगा दी गई। बघौली विकास खंड सभागार में बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाने के साथ हुई। संबंधित खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश के द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही को विस्तार से पढ़कर उपस्थित सदस्यों को सुनाया गया। जिसे सदन ने सर्वसम्मति से करीब तीन करोड की कार्ययोजना अनुमोदित कर दिया। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने गांवों में सड़क निर्माण, पुलिया, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद लगभग तीन करोड रुपये की विकास कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली, चकरोड, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के मान सम्मान से समझौता नही किया जाएगा। प्रमुख प्रतिनिध योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेरे क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत मे विकास कार्य किया गया है और आगे भी किया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे। बैठक में बीडीओ अर्जित प्रकाश, प्रमुख सरिता सिंह, पंचराम गौतम, मनीराम यादव, दीप श्रीवास्तव, रमेश यादव, अबरार अहमद, पप्पू पाठक सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
