बखिरा में मुर्गी के मीट विवाद में तेजाब हमले से महिला व बच्चे घायल

Mar 16, 2026 - 16:32
बखिरा में मुर्गी के मीट विवाद में तेजाब हमले से महिला व बच्चे घायल

तेजाब हमले में बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार
-बखिरा में मुर्गी के मीट विवाद में तेजाब हमले से महिला व बच्चे घायल
बेलहर/संतकबीरनगर। तेजाब फेंककर एक महिला व उसके दो बेटों व एक पुत्री को घायल करने के आरोपी बाप तथा दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला मुर्गी के बीट को लेकर मारपीट करने का है। घटना रविवार की रात लगभग सवा नौ बजे बखिरा नगर पंचायत के मोहल्ला पठानटोला का है। प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात लगभग सवा नौ बजे सूचना मिली कि बखिरा नगर पंचायत के मोहल्ला पठानटोला के दो पक्षों में मुर्गी के बीट को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ घटनास्थल पर पंहुचा। प्रथम पक्ष की अमीरुन्निशा पत्नी मोहम्मद यासीन, फिरोज, अफरोज पुत्रगण मोहम्मद यासीन व आसमा पुत्री मोहम्मद यासीन तथा गुलाम हुसेन पुत्र अब्दुल मजीद तथा उनके दो बेटों मंसूर अली व मसकूर अली के मध्य मुर्गी के बीट को लेकर मारपीट हुआ। मंसूर अली के पक्ष की तरफ से अमीरुन्निशा व उसके परिवार के सदस्यों के ऊपर तेजाब फेंक दिया गया। जिससे अमीरुन्निशा गम्भीर रुप से तथा उसके दो बेटों व एक बेटी घायल हो गए। चारों पीड़ितों को उपचार हेतु सीएचसी मेंहदावल भेज दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करके प्रार्थना पत्र के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952