बखिरा पुलिस ने पीड़ित को कराया धोखाधड़ी का पैसा वापस
बखिरा पुलिस ने पीड़ित को कराया दो हजार धोखाधड़ी का पैसा वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से थाना बखिरा पुलिस नें प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में 2000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सुनिल पुत्र लालचन्द यादव निवासी ग्राम कौड़िया थाना बखिरा को बीते 1 जुलाई 2025 को स्कैमर द्वारा अपने को बैंक का कर्मचारी बता कर लोन जमा करने के नाम पर 2000 की धनराशि अपने खाते में स्थानांतरित करा लिया था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित नें 1930 के माध्यम से थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराया। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी द्वारा तत्काल शिकायत पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ किया। साइबर सेल थाना बखिरा की प्रभावी पैरवी एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित के खाते में पूर्ण धनराशि 2000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने थाना बखिरा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा किया। कार्यवाही करने वाली टीम थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी चन्द्रभान सिंह, महिला आरक्षी सुमन कुमारी, महिला आरक्षी अनामिका सिंह की भूमिका रही। पुलिस ने जनता से अपील किया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार या मित्र बनकर फोन पर धनराशि की मांग करे, तो उसकी पहचान वीडियो कॉल अथवा अन्य विश्वसनीय माध्यम से सुनिश्चित करने के बाद ही कोई भुगतान करें। साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर अथवा भावनात्मक दबाव बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए सदैव सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें।
2nd
धोखाधड़ी से शिकार पीड़ित को पुलिस ने कराया पैसा वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से थाना बखिरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में 5499.61की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मोहम्मद आजाद पुत्र मोहम्मद गनी निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बखिरा के बीते 12 जनवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किस्त जमा करने के नाम पर 7000 की धनराशि अपने खाते में स्थानांतरित करा लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराया। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी द्वारा तत्काल शिकायत पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ किया। साइबर सेल थाना बखिरा की प्रभावी पैरवी एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित के खाते में 5499.61 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने थाना बखिरा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा किया। पुलिस ने जनता से अपील किया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार या मित्र बनकर फोन पर धनराशि की मांग करे, तो उसकी पहचान वीडियो कॉल अथवा अन्य विश्वसनीय माध्यम से सुनिश्चित करने के बाद ही कोई भुगतान करें। साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर अथवा भावनात्मक दबाव बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए सदैव सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

