बखिरा पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

बखिरा पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Jun 11, 2026 - 18:00
बखिरा पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

बखिरा पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र में लोहे की रॉड, पंच और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त नईम असरफ उर्फ कामरान पुत्र समीम अहमद निवासी लेडुआ महुआ, थाना बखिरा के खिलाफ थाना बखिरा में मु0अ0सं0 221/2026 के तहत धारा 115(2), 351(3), 109 एवं 118(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मंगल बाजार स्थित ठाकुर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह मामला 5 जून 2026 का है। बखिरा कस्बे के मोहल्ला ठठरहिया निवासी श्याम कुमार पुत्र स्वर्गीय झीनक प्रसाद गुप्ता ने थाना बखिरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नईम असरफ उर्फ कामरान असरफ ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, पंच और धारदार हथियारों का प्रयोग करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले के दौरान श्याम कुमार अचेत होकर गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952