पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव हड़कंप
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी स्थित बाग में शनिवार को शीशम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव रस्सी से लटकता मिला। घटना की सूचना पर महुली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया तथा परिजनों में रो-रो करके बुरा हाल है। मृतक की पत्नी जगवंता देवी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम जब वह खाना पका रही थी तथा उसके बच्चे खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे इसी दौरान उनके पति मृतक राधेश्याम पुत्र स्वर्गीय जलाल दरवाजे से डिब्बा लेकर सौच के लिए गांव के पूरब बाग में गए देर रात तक जब वापस नहीं आए। इसी बीच घर के अन्य परिजन भी खेत से घर आ गए तो उन्हें ढूंढना शुरू किया गांव के एक युवक ने बताया कि एक व्यक्ति शीशम के पेड़ से लटक रहा है परिजन वहां पहुंचे तथा पहचान के बाद उसे नीचे उतार कर घटना की सूचना पुलिस को दिए पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में रो-रो करके बुरा हाल है पत्नी ने बताया कि वृद्ध होने की वजह से उनका मासिक संतुलन ठीक नहीं था दो दिन पहले सर का अल्ट्रासाउंड करा कर बस्ती से लौटी थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
