पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सैकड़ों वाहन खराब होने से बढ़ी परेशानी
पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सैकड़ों वाहन खराब होने से बढ़ी परेशानी
संतकबीरनगर। बखिरा नगर पंचायत क्षेत्र में वाहन चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल में मिलावट अथवा खराब गुणवत्ता के कारण बड़ी संख्या में वाहन खराब हो रहे हैं। क्षेत्र के कई ऑटो सर्विस सेंटरों और वाहन एजेंसियों पर नई-नई गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी दिखाई दे रही हैं। वाहन मालिकों के मुताबिक पेट्रोल भरवाने के बाद गाड़ी में रुकावट, इंजन में परेशानी और इंजेक्टर खराब होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। नगर निवासी मोहम्मद मुसीर ने बताया कि उन्होंने करीब 20 दिन पहले ही नई गाड़ी खरीदी थी। कुछ दिन चलने के बाद पेट्रोल भरवाने के पश्चात गाड़ी में अचानक समस्या आने लगी। सर्विस सेंटर पर जांच कराने पर इंजेक्टर में खराबी बताई गई। उसे बदलवाने में करीब 2 हजार रुपये का खर्च आया। उनका कहना है कि नई गाड़ी खरीदने के कुछ ही दिनों बाद मरम्मत का खर्च उठाना काफी परेशान करने वाला है। वहीं मनऊर ने बताया कि उन्हें गाड़ी खरीदे करीब एक माह ही हुआ है। पेट्रोल डलवाने के बाद वाहन ठीक से चलने में परेशानी करने लगा।
मिस्त्री से जांच कराने पर ईंधन सिस्टम और इंजेक्टर में खराबी की बात सामने आई। उनका कहना है कि पेट्रोल की कीमत पहले ही काफी अधिक है और अब पेट्रोल भरवाने के बाद वाहन की मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। ऑटो सर्विस सेंटर पर मौजूद अजय वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से कई वाहन ऐसी शिकायतों के साथ आ रहे हैं। मिस्त्रियों के अनुसार कुछ ठै-4 और ठै-6 वाहनों में इंजेक्टर खराब होने की समस्या सामने आ रही है। खराब इंजेक्टर को बदलने में वाहन के मॉडल के अनुसार करीब 1 से 2 हजार रुपये या उससे अधिक का खर्च आ रहा है। कई नई गाड़ियां भी मरम्मत के लिए सेंटर पर खड़ी हैं। इसी तरह मोहन निषाद ने बताया कि उनकी गाड़ी भी पेट्रोल भरवाने के बाद परेशानी करने लगी। वाहन चालकों का कहना है कि यदि पेट्रोल की गुणवत्ता ही खराब होगी तो महंगा पेट्रोल खरीदने के बावजूद वाहन खराब होने का अतिरिक्त खर्च भी उपभोक्ताओं को ही उठाना पड़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

