पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक गिरफ्तार
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कालीजगदीशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष राधेश्याम पुत्र रामपति निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली तथा द्वितीय पक्ष विशाल पुत्र रामफलित निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली के मध्य रंजिश को लेकर विवाद हो गया था, जिसके दौरान मारपीट की घटना घटित हुई। उक्त प्रकरण में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विशाल पुत्र रामफलित को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
