पिकप और बाइक में भिड़ंत, बाइक चालक की हुई दर्दनाक मौत 

Apr 29, 2026 - 18:32
पिकप और बाइक में भिड़ंत, बाइक चालक की हुई दर्दनाक मौत 

पिकप और बाइक में भिड़ंत, बाइक चालक की हुई दर्दनाक मौत 
- महुली-नाथनगर मार्ग पर महुली पेट्रोल पंप निकट हुआ हादसा
- पुलिस ने वाहन के साथ एक को लिया हिरासत में 


नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर-महुली मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। महुली (डड़वा) गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी शुरू कर दी। वहीं दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में लेते हुए उस पर सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरयापार के गुरहवा पुरवा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र राम निवास उर्फ बग्गड़ चौहान बुधवार को किसी जरूरी काम से महुली आया हुआ था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह महुली नाथनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक धर्मेन्द्र सड़क पर गिर पड़ा।

उसके सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अग्रिम कार्रवाई में जुट गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई थी। तथा हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के तीन मासूम बेटीयां है। जिसमें सबसे बडी रिया, उसके बाद प्रीया, सबसे छोटी बेटी राधा है। मृतक की मां सुमित्रा देवी और पत्नी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के मां और पत्नी का चित्कार सुन वहां मौजूद लोगों ब्यथित नजर आये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952