नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में रोपे गए 1.37 लाख से अधिक पौधे
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में रोपे गए 1.37 लाख से अधिक पौधे
नाथनगर/संतकबीरनगर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नाथनगर विकास खंड ने रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 1 लाख 37 हजार 4 पौधे रोपित किए। ब्लॉक की 103 ग्राम पंचायतों में चले इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन गांवों में उत्सव जैसा माहौल रहा लोगों में हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिखाई दिया। खंड विकास अधिकारी नाथनगर कुलदीप कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए शनिवार से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में गड्ढों की खुदाई कराई गई। पौधरोपण कार्य की निगरानी के लिए तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों और ग्राम पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई थी।रविवार को सुबह 8रू00 बजे से ही गांव-गांव में पौधरोपण शुरू हो गया। खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार पूरे दिन विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर अभियान की प्रगति पर नजर बनाए रहे। वहीं एडीओ पंचायत सतीश चंद्र कुशवाहा वीडियो आईएसबी अभय प्रताप सिंह सहित तकनीकी सहायक, सचिव और अन्य कर्मचारी क्लस्टरवार मौजूद रहकर अभियान को सफल बनाने में जुटे रहे।अभियान की सफलता में प्रधान के अलावा जनप्रतिनिधि दो दिनों तक लगातार पौधरोपण स्थलों पर रहकर सक्रिय भूमिका निभाई।बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 1,37,004 पौधे सफलतापूर्वक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब इन पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी ग्राम प्रधानों को पौधों की निगरानी एवं संरक्षण के विशेष निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों सेहै अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की अपील की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

